मेरा बचपन मेरी मम्मा की नज़र से...

Monday, September 20, 2010

मेरी पहली आउटिंग -------------------------अनुष्का

मेरे जन्म से अब तक की जो स्मृतियाँ चल रही है उसी कड़ी में आगे आज आपको एक नया प्रसंग बताती हूँ .....जलवा पूजन के बाद तो हम सब लोग बहार घूमने के लिए स्वतंत्र हो गए थे .....अगले ही दिन पापा ने योजना बनाई हम सब को लेकर न्यू जर्सी के एक बहुत सुन्दर बीच "सी साइड हाईट्स" लेकर जाने की .......गर्मियों के मौसम में दादू दादी को बीच के आनन्द भी तो दिलाने थे न । यहाँ बीच पर समुद्र के किनारे पापा ने पानी में बड़ी मस्ती की लेकिन मैंने मम्मी के साथ सेंड में सनबाथ के मज़े लिए ......आखिर यह मेरा पहला सनबाथ जो था :)


फिर यहाँ की सुन्दर बोर्डवाक पर लगी बड़ी बड़ी राइड्स पर दादू दादी को बिठाया .....



इस अनुभव को वो दोनों हमेशा याद रखते है ......दादी ने तो एक दो राइड्स और ली उन्हें बहुत अच्छा लगा ... उसके बाद वही बोर्डवाक पर दादी एक गेम की ट्राई ही कर रही थी की अचानक गोली की आवाज़ से खुद ही डर गई
सब लोग दादी खुद भी ठहाके लगा कर हँसी......सब लोग एक साथ बहुत खुश थे ।
इन सबके बिच मेरी मम्मा तो बस मुझे प्यार करने मैं ही मशगुल थी और मैं भी .....मम्मा को


8 comments:

माधव( Madhav) said...

बहुत सुन्दर , न्यू जर्सी तो बहुत ही सुन्दर है .

ललित शर्मा said...

shubhashisha

डॉ. महफूज़ अली (Dr. Mahfooz Ali) said...

बहुत सुंदर फ़ोटोज़ हैं... अच्छी लगी यह पोस्ट...

संगीता स्वरुप ( गीत ) said...

:):) बहुत प्यारी फोटो ..सबसे ज्यादा आखिर वाली लगी ...

शाहिद मिर्ज़ा ''शाहिद'' said...

कितनी प्यारी प्यारी बातें हैं तुम्हारी...
हमें तो बहुत आनन्द आ रहा है...
ये सब दिखाने के लिए हमें कब बुला रही हो?

संगीता पुरी said...

आपके ब्‍लॉग की स्‍वागत चर्चा यहां की गयी है

स्वप्न मञ्जूषा said...

saari ki saari tarveerein bahut sundar hain...
man khush ho gaya dekh kar...

ताऊ रामपुरिया said...

अनुष्का आज तसल्ली से पढा पूरा ब्लाग, सुंदर चित्र, प्यार.

रामराम