मेरा बचपन मेरी मम्मा की नज़र से...

Showing posts with label रावण दहन. Show all posts
Showing posts with label रावण दहन. Show all posts

Tuesday, October 19, 2010

मैंने भी देखा रावण दहन ---------------अनुष्का

दशहरे के दिन शाम को मम्मी पापा के साथ मैं यहाँ पास के मंदिर गई ......जहाँ आस पास रहने वाले सभी हिन्दुस्तानियों ने मिलकर रावण दहन का आयोजन किया था. रावण थोड़ा छोटा था लेकिन यहाँ आतिशबाजी और इस तरह के आयोजनों की अनुमति नहीं होती...इसके लिए स्पेशल परमिशन की ज़रूरत होती है . मम्मी बता रही थी न्यू  जर्सी में जहाँ हम रहते थे वहाँ और भी बड़ा रावण बनाया जाता है, पर मैंने तो यहाँ भी आनन्द लिए ....
अंकल लोग रावण के पुतले में पटाखे लगा रहे है

मेरे जैसे बहुत से बच्चे बहुत उत्साह से देख रहे थे सब कुछ 

ये दशानन 

ये हुआ दहन 
 
  
देखिये यहाँ के रावण दहन का छोटा सा दृश्य