मेरा बचपन मेरी मम्मा की नज़र से...

Showing posts with label ब्रोशर तैयार. Show all posts
Showing posts with label ब्रोशर तैयार. Show all posts

Wednesday, March 16, 2011

शिव शक्ति नृत्य समारोह ब्रोशर तैयार -------आमंत्रण

जेम्स आर्मस्ट्रोंग थिएटर में २६ मार्च को होने वाले शिव शक्ति नृत्य समारोह के ब्रोशर (brausher )तैयार हो गए है . नृत्य क्षेत्र भरतनाट्यम डांस स्कूल की और से आयोजित होने वाला यह समारोह मेरे लिए बहुत ख़ास है क्योकि यह मेरा पहला स्टेज परफोर्मेंस होगा ....आप सब भी सादर आमंत्रित है . ज़रूर आइयेगा . 
वैसे मुझे यह पता है कि आप सभी का प्यार और आशीर्वाद मेरे साथ ही होगा जो मेरा उत्साह वर्धन करेगा .
ममा पापा को तो आजकल बहुत चिंता है क्योकि इन दिनों मुझे वाइरल हुआ है जिसके कारण प्रेक्टिस ठप्प है और कमजोरी भी आगई है .
मुझे यकीं है ईश्वर कृपा और आप सबके आशीर्वाद से तो मैं जल्द ही चुस्त होकर बहुत उत्साह के साथ इस समारोह में प्रस्तुति दूंगी .
अब आप देखिये ये तस्वीरे जहाँ मेरा नाम भी छपा है :)