जैसा मैंने बताया था की मेरे अन्न प्राशन के लिए मेरे बड़े मामा, नितिन मामा आए थे. मेरे अन्न प्राशन संस्कार के बाद वो ३ दिन हमारे साथ रहे उन ३ दिनों में हम लोगों बहुत सैर सपाटा किया और मामा ने जी भर कर मुझे खिलाया ....
कभी कभी मेरी हरकतों को देख अपने बेटे यानी मेरे प्यारे भैया अर्युश को भी याद करते
हम लोग ३ दिनों में न्यू यार्क, वाशिंटन और फिलाडेल्फिया घुमे ....
जब मामा वापिस गए तो उन्हें तो बुरा लग ही रहा था ....ममा भी रोने लगी तब पापा ने ममा को बताया कि अगले महीने तक हम लोग भी इण्डिया जाएंगे तब उन्हें थोड़ा अच्छा लगा ....अब इंतज़ार शुरू हमारे इण्डिया जाने का :)